देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी को लेकर देर शाम जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले अतिथियों का एयरपोर्ट पर लोक संस्कृति के साथ परंपरागत स्वागत के साथ ही आवागमन आदि सभी व्यवस्थाएं सुगम हों इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगर, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
दिव्यांगों हेतु एलईडी लड़ी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए
- Ganesh Tariyal
- May 16, 2025
- 0
देहरादून। दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर-देहरादून दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण व् रोजगार हेतु भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय द्वारा 2018 […]
मातृशक्ति ही उत्तराखण्ड की आर्थिक व सामाजिक क्रान्ति की सबसे बड़ी संवाहकः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- August 4, 2025
- 0
देहरादून। सीएम धामी ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह, शॉल व भेंट […]
पंचायत चुनाव परिणाम: पौड़ी जिले के जिला पंचायत सदस्य पदों घोषित परिणामों की सूची
- Ganesh Tariyal
- August 1, 2025
- 0
पौड़ी। पौड़ी जिले के जिला पंचायत सदस्य पदों हेतु गणना जारी। अब तक घोषित विजयी उम्मीदवारों की सूची 29 38 – खण्डूली महिला राजेश्वरी देवी […]
