देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी को लेकर देर शाम जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले अतिथियों का एयरपोर्ट पर लोक संस्कृति के साथ परंपरागत स्वागत के साथ ही आवागमन आदि सभी व्यवस्थाएं सुगम हों इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगर, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
गाड़ी धोने की एवज में मांगे पैसे तो शराबी वाहन स्वामी ने युवक के दांतों से काटे कान
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2025
- 0
देहरादून। नकरौंदा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गाड़ी धुलवाने के बाद पैसे देने में आनाकानी करने लगा। उसका विरोध करने पर आरोप है कि उस […]
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुआ बवाल
- Ganesh Tariyal
- August 14, 2025
- 0
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नैनीताल जिले में जमकर बवाल हो रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर अपने […]
पिथौरागढ़ में शुरू हुई बैठकी होली, कुमाऊं के कलाकारों ने सुरमयी महफिल से किया मंत्रमुग्ध
- Ganesh Tariyal
- January 25, 2026
- 0
पिथौरागढ़। कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली बैठकी होली एक ऐसी परंपरा है, जिसमें रंगों से ज्यादा महत्व सुरों और भावों का होता है। पिथौरागढ़ […]
