देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।
Related Posts
केदारनाथ का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल: आशा नौटियाल
- Ganesh Tariyal
- November 13, 2024
- 0
केदारनाथ। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के मतदान की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल […]
दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, चार घायल
- Ganesh Tariyal
- March 18, 2024
- 0
रुड़की। क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद के बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ […]
शिक्षा विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्तीः शिक्षा मंत्री
- Ganesh Tariyal
- July 9, 2024
- 0
देहरादून। सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों […]
