देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक- पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।
Related Posts
बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान
- Ganesh Tariyal
- June 10, 2024
- 0
देहरादून। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा सीट (चमोली) और मंगलौर विधानसभा सीट (हरिद्वार) का उप चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन दोनों विधानसभा सीटों […]
गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन, धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से कटा सम्पर्क
- Ganesh Tariyal
- March 15, 2025
- 0
देहरादून। गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय […]
चकराता के सहायक विकास अधिकारी (पं.) का स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने की मांग
- Ganesh Tariyal
- December 6, 2025
- 0
देहरादून। चकराता क्षेत्र के कुछ ग्राम प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकासखण्ड-चकराता का स्थानांतरण अन्यत्र जनपद में किए जाने की मांग की है। ग्राम […]
