देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।
Related Posts

आधुनिक सुविधा से लैस होंगे सभी विद्यालयः डीएम
- Ganesh Tariyal
- October 20, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गत माह शिक्षा विभाग की परिचयात्मक बैठक के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रोजेक्ट उत्कर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक परिदृश्य […]

यूनिफाइड पेंशन स्कीम का संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध
- Ganesh Tariyal
- March 7, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने जनपद मुख्यालय पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध किया। सभी कार्मिकों ने एक स्वर में कहा कि […]

28 और 29 दिसंबर को खुली रहेंगी बैंक शाखाएं
- Ganesh Tariyal
- December 28, 2024
- 0
पौड़ी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय निर्वाचन को देखते हुए 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार ) […]