देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी को लेकर देर शाम जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले अतिथियों का एयरपोर्ट पर लोक संस्कृति के साथ परंपरागत स्वागत के साथ ही आवागमन आदि सभी व्यवस्थाएं सुगम हों इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगर, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने काश्तकारों की समस्याओं का किया समाधान
- Ganesh Tariyal
- June 10, 2025
- 0
पौड़ी। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की पहल से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय […]
मुख्यमंत्री ने दीं सुगम, सुरक्षित कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं
- Ganesh Tariyal
- July 30, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के […]
एक्रो वर्ल्ड कप एवं एसआईवी पैराग्लाईडिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- December 19, 2024
- 0
टिहरी। कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को एक्रो वर्ल्ड कप एवं एसआईवी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया […]
