देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।
Related Posts
मिलावटी कुट्टू के आटे पर शिकंजा, 94 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
- Ganesh Tariyal
- April 5, 2025
- 0
देहरादून। नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं […]
श्रद्धा भक्ति आश्रम के महंत की हत्या मामले में चार गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- October 19, 2024
- 0
हरिद्वार। श्रद्धा भक्ति आश्रम के महंत की हत्या की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी […]
केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी गंगा आरती हुई शुरू
- Ganesh Tariyal
- May 8, 2025
- 0
केदारनाथ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती रविवार 4 मई से शुरू हो […]
