देहरादून। गत रात राजपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार गत रात राजपुर रोड़ पर एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार घायल हो गए है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और दुर्घटना में घायल जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड़ डालनवाला, शिवा राणा पुत्र सोबन सिंह राणा निवासी गणोश विहार अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शान्ति विहार गोविन्द गढ़ और इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला को सरकारी प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया । अस्पताल में उपचार के दौरान शिवा राणा और कुशराग चौधरी की मौत हो गई । मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था और कुछ दिन पूर्व ही देहरादून वापस आया था। कार सवार युवक शनिवार देर रात मसूरी से देहरादून लौट रहे थे।
Related Posts
4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े-खच्चरों की सैंपलिंग की गईः सचिव पशुपालन
- Ganesh Tariyal
- May 7, 2025
- 0
देहरादून। सचिव पशुपालन डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में केदारनाथ मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे […]
शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास
- Ganesh Tariyal
- August 3, 2024
- 0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें […]
पर्यटकों को बेचने के लिए लाई गई 300 ग्राम अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- August 27, 2023
- 0
अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस ने 02 तस्करों को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन […]
