पौड़ी । ब्लाक एकेश्वर के ग्राम ग्राम विकास अधिकारी के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ब्लॉक एकेश्वर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती की बीते शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी उन्हें, नौगांवखाल सीएचसी लेकर गईं जहां, डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत किस कारण हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी लाया गया था। बताया जावरहा था कि अस्पताल का डीप फ्रीजर खराब था। रात होने के कारण शव नौ बजे मोर्चरी में रख दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं खंड विकास अधिकारी एकेश्वर डीपीएस नेगी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती पुत्र संपूर्णानंद उप्रेती बीते छह साल से ब्लाॅक एकेश्वर में सेवारत थे। उनके निधन से ब्लॉक में शोक की लहर है।
Related Posts
चालक नहीं पचा पा रहे नया कानून
- Tulsi Ram
- January 1, 2024
- 0
देहरादून। हिट एंड नए केस में नए कानून के विरोध में सोमवार को रोडवेज बस चालक हड़ताल पर चले गए। चालकों ने प्रदर्शन कर नए […]
आईएएस सोनिका सिंह ने किया मेला अधिकारी कुंभ का पदभार ग्रहण
- Ganesh Tariyal
- May 13, 2025
- 0
हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में आईएएस सोनिका ने मंगलवार को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार का पदभार ग्रहण कर लिया है। मेला नियंत्रण भवन […]
सिर्चाईं विभाग में खाली पड़े पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः महाराज
- Ganesh Tariyal
- April 9, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने जो मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है उन सभी न्यायोचित समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान […]
