देहरादून। गत रात राजपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार गत रात राजपुर रोड़ पर एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार घायल हो गए है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और दुर्घटना में घायल जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड़ डालनवाला, शिवा राणा पुत्र सोबन सिंह राणा निवासी गणोश विहार अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शान्ति विहार गोविन्द गढ़ और इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला को सरकारी प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया । अस्पताल में उपचार के दौरान शिवा राणा और कुशराग चौधरी की मौत हो गई । मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था और कुछ दिन पूर्व ही देहरादून वापस आया था। कार सवार युवक शनिवार देर रात मसूरी से देहरादून लौट रहे थे।
Related Posts
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका
- Ganesh Tariyal
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला […]
मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित
- Ganesh Tariyal
- July 26, 2024
- 0
* कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 घोषणाएं की। * राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख […]
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एनईआईएएच की क्षमता बढ़ाने के लिए की पहल
- Ganesh Tariyal
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शहर के मावडियांग डियांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (एनईआईएएच) […]
