पौड़ी । ब्लाक एकेश्वर के ग्राम ग्राम विकास अधिकारी के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ब्लॉक एकेश्वर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती की बीते शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी उन्हें, नौगांवखाल सीएचसी लेकर गईं जहां, डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत किस कारण हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी लाया गया था। बताया जावरहा था कि अस्पताल का डीप फ्रीजर खराब था। रात होने के कारण शव नौ बजे मोर्चरी में रख दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं खंड विकास अधिकारी एकेश्वर डीपीएस नेगी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती पुत्र संपूर्णानंद उप्रेती बीते छह साल से ब्लाॅक एकेश्वर में सेवारत थे। उनके निधन से ब्लॉक में शोक की लहर है।
Related Posts

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा
- Ganesh Tariyal
- August 11, 2024
- 0
देहरादून। केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को […]

10 शिल्पियों को प्रदान किया गया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार
- Ganesh Tariyal
- January 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया। इस अवसर […]

राज्यपाल ने बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
- Ganesh Tariyal
- April 12, 2025
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने […]