गोपेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत थराली के तलवाडी स्टेट, नारायणबगड के गडसीरा, भगोती, भटियाना व भुल्कवानी, पोखरी के उत्तरों व गिरसा, कर्णप्रयाग के झिरकोटी, नन्दानगर के फाली तथा दशोली के खेनुडी व सलारैंतोली में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचित लोगों का पंजीकरण करते हुए योजना से जोड़ा गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान शिविर में 8 आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान के 12, केसीसी के 7 तथा उज्ज्वला के 5 आवेदन प्राप्त हुए।
Related Posts
कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को बताया निराशाजनक
- Ganesh Tariyal
- November 10, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को निराशाजनक बताते हुए […]
दूसरे राज्यों की महिलाओं को उत्तराखंड में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभः हाईकोर्ट
- Ganesh Tariyal
- November 26, 2025
- 0
मुरादाबाद निवासी अंशु सागर की याचिका पर दिया कोर्ट ने फैसला नैनीताल। हाईकोर्ट ने एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि […]
मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन
- Ganesh Tariyal
- October 6, 2025
- 0
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर […]
