देहरादून। गत रात राजपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार गत रात राजपुर रोड़ पर एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार घायल हो गए है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और दुर्घटना में घायल जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड़ डालनवाला, शिवा राणा पुत्र सोबन सिंह राणा निवासी गणोश विहार अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शान्ति विहार गोविन्द गढ़ और इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला को सरकारी प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया । अस्पताल में उपचार के दौरान शिवा राणा और कुशराग चौधरी की मौत हो गई । मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था और कुछ दिन पूर्व ही देहरादून वापस आया था। कार सवार युवक शनिवार देर रात मसूरी से देहरादून लौट रहे थे।
Related Posts
लंदन से लौटने पर दून में सीएम धामी का का भव्य स्वागत
- Ganesh Tariyal
- September 30, 2023
- 0
देहरादून। लंदन से साढ़े 12 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी का दून में भव्य स्वागत हुआ। बन्नू स्कूल के […]
कंडोली में हरेला महोत्सव के तहत गुलमोहर के पौधे लगाए गए
- Ganesh Tariyal
- August 9, 2024
- 0
देहरादून। स्पेक्स देहरादून एवं स्पीकिंग क्यूब व साहित्य,कला एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, नागरिक सुरक्षा संगठन, श्रमयोग, […]
सीएमओ ने ली पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- December 30, 2023
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय जैन की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक […]
