पौड़ी । ब्लाक एकेश्वर के ग्राम ग्राम विकास अधिकारी के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि ब्लॉक एकेश्वर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती की बीते शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी उन्हें, नौगांवखाल सीएचसी लेकर गईं जहां, डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत किस कारण हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी लाया गया था। बताया जावरहा था कि अस्पताल का डीप फ्रीजर खराब था। रात होने के कारण शव नौ बजे मोर्चरी में रख दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं खंड विकास अधिकारी एकेश्वर डीपीएस नेगी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती पुत्र संपूर्णानंद उप्रेती बीते छह साल से ब्लाॅक एकेश्वर में सेवारत थे। उनके निधन से ब्लॉक में शोक की लहर है।
Related Posts
राहुल को मारने की धमकी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
- Ganesh Tariyal
- September 18, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा के सांसद व नेताओं द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की जाने वाली अभद्र टिप्पणियों व धमकियां दिए जाने को लेकर कांग्रेसी नेता […]
स्पिक मैके स्टेट कन्वेंशन कला और संस्कृति के जीवंत उत्सव के साथ हुआ संपन्न
- Ganesh Tariyal
- August 24, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय संस्कृति और कला का जीवंत उत्सव तीन दिवसीय स्पिक मैके स्टेट कन्वेंशन आज यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ। इस कन्वेंशन में कलात्मक […]
स्मार्ट मीटर लगाने पर अस्थायी रोक, गलत बिलों की शिकायतों के बाद यूपीसीएल का निर्देश
- Ganesh Tariyal
- November 26, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने स्मार्ट मीटर लगाने पर अस्थायी रोक लगा दी […]
