बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वीप टीम ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक के उड़खुली गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी आलोक पांडे व सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए वोटर्स के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म छह, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म छह ए, नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म सात, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भरने की जानकारी दी गई।
Related Posts
‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
- Ganesh Tariyal
- July 23, 2026
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को […]
गोलीकांड के विरोध में चक्का जाम और बाजार बंद
- Ganesh Tariyal
- June 20, 2024
- 0
देहरादून। नेहरूग्राम गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने […]
एक ही मंच पर चिंतन, मंथन और निष्कर्ष
- Ganesh Tariyal
- July 4, 2025
- 0
देहरादून। देहरादून में मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस ऑन सिविल एविएशन ( नॉर्दर्न रीजन ) कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वभर से आई 117 विभिन्न कंपनियों, संस्थानों और राज्यों के […]
