बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वीप टीम ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक के उड़खुली गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी आलोक पांडे व सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए वोटर्स के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म छह, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म छह ए, नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म सात, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भरने की जानकारी दी गई।
Related Posts
चम्पावत की विद्युत संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
- Ganesh Tariyal
- December 27, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चम्पावत के नवसृजित विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नवसृजित विद्युत […]
भाजपा शुक्रवार सायं तक कर सकती है अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के […]
ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए से रिक्त पदों की नियुक्ति और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश
- Ganesh Tariyal
- October 21, 2024
- 0
देहरादून। आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित […]
