बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वीप टीम ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक के उड़खुली गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी आलोक पांडे व सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने की जानकारी दी गई। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन और नए वोटर्स के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म छह, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म छह ए, नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म सात, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भरने की जानकारी दी गई।
Related Posts
मामूली विवाद में चाय वाले की हत्या कर कबाड़ी फरार
- Ganesh Tariyal
- June 22, 2024
- 0
हरिद्वार। मामुली विवाद के चलते कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने कांच की बोतल तोड़कर चायवाले की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मौके […]
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- December 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सीधी भर्ती के पदों पर अन्य खिलाड़ियों […]
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
- Tulsi Ram
- December 13, 2023
- 0
गोपेश्वर। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक आनंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। […]
