देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
Related Posts
राज्यपाल ने ‘रामनवमी’ की बधाई दी
- Ganesh Tariyal
- April 16, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा की […]
डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने नगर निगम कोटद्वार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
- Ganesh Tariyal
- September 26, 2024
- 0
पौड़ी। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निगम सभागार कोटद्वार में नगर निगम कोटद्वार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों […]
दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए 4-11 दिसंबर तक दून में विशेष सेवा शिविर
- Ganesh Tariyal
- November 28, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांग व वृद्धजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी […]
