देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
Related Posts
कार खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौत
- Ganesh Tariyal
- March 31, 2025
- 0
नई टिहरी। उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा टिहरी में हुआ है। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस […]
पूर्व विधायक चैंपियन व विधायक विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
- Ganesh Tariyal
- May 10, 2025
- 0
रुड़की। पूर्व विधायक चौंपियन के खिलाफ लक्सर कोतवाली और उमेश ने मंगलौर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ है। एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस […]
महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख, 63 हजार की योजनाओं की सौगात
- Ganesh Tariyal
- September 4, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल […]
