नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के साथ ही स्कूलों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम दीक्षित ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, समग्र शिक्षा, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से सम्पादित क्रिया कलापों पर भी चर्चा की। बैठक में विद्यालयी शिक्षा को आवंटित बजट के सापेक्ष व्यय, बोर्ड परीक्षा परिणाम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विद्यालयों में निर्माण कार्य, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, खेल सामाग्री, बच्चों को दी जाने वाली स्कूल ड्रेस, किताबें, बैग, जूते, मिड डे मील आदि को लेकर क्रमवार समीक्षा कर डीएम ने विद्यालयी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर डीएम ने सीईओ को बीईओ एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर बोर्ड परीक्षा में कम प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों पर फोकस करने, पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने, सेंपल पेपरों के माध्यम से तैयारी करवाने तथा नियमित टेस्ट लेने, जनवरी-फरवरी में प्री बोर्ड करवाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को और निखारने को प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है, जिसमें बैठकर बच्चे अध्ययन कर सके। इसके अलावा इण्टर कालेज के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में रोस्टर बनाकर विजिट करवाने तथा संयुक्त रूप से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाने के निर्देश दिये। शिक्षा अधिकारियों को निर्माण कामों की स्वयं मानिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमियों का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। बीईओ नरेंद्रनगर, प्रतापनगर व जौनपुर की अवगत कराई समस्याओं के निस्तारण का भरोसा डीएम ने दिया।
Related Posts
डीडीओ टिहरी ने किया सुनारगाँव ग्राम पंचायत के कैमारिया सौंड ग्राम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- October 27, 2024
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी के निर्देशन में रविवार को जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने विकास खंड घनसाली क्षेत्रांतर्गत मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाने […]
बाल्टी से पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा
- Ganesh Tariyal
- January 10, 2024
- 0
रूड़की। विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने […]
बाल कल्याण परिषद अपने वित्तीय संसाधन बढाएंः राज्यपाल
- Ganesh Tariyal
- March 20, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक […]
