रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टीम आगामी 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शिक्षक पुंडीर के टीम में चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम में दो आईएएस अधिकारियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, सिंचाई, खेल आदि विभागों से अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी चुने गए हैं। 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी राज्यों के सिविल सर्विसेज टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम की घोषणा कर दी गई है।
Related Posts

यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं – प्रो. सुरेखा डंगवाल
- Ganesh Tariyal
- February 6, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने वाली विशेषज्ञ समिति की सदस्य और दून विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. सुरेखा डंगवाल ने स्पष्ट किया है […]

भाकियू एकता शक्ति ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सौंपा समस्याओं संबंधित ज्ञापन
- Ganesh Tariyal
- July 20, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी से भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल मिला। भाकियू […]

भाजपा कर रही मंगलसूत्र पर ओछी राजनीतिः करन माहरा
- Ganesh Tariyal
- April 25, 2024
- 0
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं कांग्रेस भवन […]