रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टीम आगामी 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शिक्षक पुंडीर के टीम में चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम में दो आईएएस अधिकारियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, सिंचाई, खेल आदि विभागों से अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी चुने गए हैं। 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी राज्यों के सिविल सर्विसेज टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम की घोषणा कर दी गई है।
Related Posts
श्री गंगा सेवा समिति ने युवाओं को फुटबॉल किट किए वितरित
- Ganesh Tariyal
- October 8, 2023
- 0
अल्मोड़ा। श्री गंगा सेवा समिति व वारियर फुटबाल क्लब के संयुक्त सहयोग से हवालबाग मैदान में चल रहे निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण के अंतर्गत रविवार को […]
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली स्वच्छता जनजागरूकता रैली
- Ganesh Tariyal
- September 20, 2024
- 0
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता अभियान रैली में विभिन्न स्कूलों के […]
पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प का आयोजन 10 व 11 जनवरी को कोटद्वार में
- Ganesh Tariyal
- December 24, 2024
- 0
देहरादून। पासपोर्ट आवेदकों को उनके घर के समीप ही पससोर्ट सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून द्वारा 10 से 11 जनवरी […]
