देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
Related Posts
बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न: ऋतु खण्डूडी भूषण
- Ganesh Tariyal
- December 6, 2024
- 0
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड न० 32 शिवराजपुर में डॉ० भीम साहेब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित […]
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी
- Ganesh Tariyal
- January 31, 2024
- 0
नरेंद्रनगर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को नरेंद्रनगर (टिहरी) में विधि- विधान पंचांग गणना पश्चात […]
फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर किया सेमिनार का आयोजन
- Ganesh Tariyal
- April 22, 2024
- 0
देहरादून। फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चौप्टर ने देहरादून के दून क्लब में वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर सेमिनार का आयोजन किया। डॉ. रुशिका गजारिया, स्क्वेयर […]
