देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
Related Posts
38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत टिहरी झील कोटी कॉलोनी में रोइंग खेल प्रतियोगिताएं हुई शुरू
- Ganesh Tariyal
- February 3, 2025
- 0
टिहरी। सोमवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत तीन दिवसीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल मंे प्रारम्भ हो गई है। […]
5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रः रेखा आर्या
- Ganesh Tariyal
- February 26, 2024
- 0
देहरादून। लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किये जाने की बाट जोह रहे केंद्रों के लिए बड़ी […]
अधिकारी गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें: डी0एम0
- Ganesh Tariyal
- February 1, 2025
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 अशीष चौहान ने जिला कार्यालय से वी0सी0 के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि फरवरी माह को […]
