रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टीम आगामी 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शिक्षक पुंडीर के टीम में चयन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम में दो आईएएस अधिकारियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, सिंचाई, खेल आदि विभागों से अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी चुने गए हैं। 15 से 21 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी राज्यों के सिविल सर्विसेज टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सिविल सर्विसेज टीम की घोषणा कर दी गई है।
Related Posts
जिलाधिकारी ने ली उज्ज्वला गैस कनेक्शन समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- February 14, 2025
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वितरित […]
जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक
- Ganesh Tariyal
- February 15, 2025
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि 15 वर्ष […]
सीएम ने किया 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- December 12, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की प्रथम योग नीति लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। […]
