देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ दूरस्थ इलाकों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के प्रयासों से प्राथमिक स्तर पर दूरगामी क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है। वे पौड़ी जिले के पैठाणी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, चौंरा पैठाणी के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद चाकीसैंण में में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 33 के०वी० सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैंण की मरम्मत कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत भी की।
Related Posts
कैंपा-जायका योजनाओं में धीमी प्रगति पर वन मंत्री नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
- Ganesh Tariyal
- December 16, 2025
- 0
देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने राजपुर रोड स्थित राज्य वन मुख्यालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष […]
बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी बनी मुसीबत
- Ganesh Tariyal
- August 13, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन […]
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया अण्डर 19 बालक वर्ग का क्रिकेट मैच
- Ganesh Tariyal
- November 8, 2024
- 0
टिहरी। जिला खेल विभाग टिहरी के तत्वाधान में बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में दो दिवसीय अण्डर 19 बालक वर्ग का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, […]
