देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ दूरस्थ इलाकों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के प्रयासों से प्राथमिक स्तर पर दूरगामी क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है। वे पौड़ी जिले के पैठाणी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, चौंरा पैठाणी के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद चाकीसैंण में में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 33 के०वी० सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैंण की मरम्मत कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत भी की।
Related Posts
नामित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- March 23, 2024
- 0
टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है। […]
उत्तराखंड से शुरू होगी राष्ट्रीय जनगणना, अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगी गणना
- Ganesh Tariyal
- June 16, 2025
- 0
नई दिल्ली। देश में पहली बार जातीय डिजिटल जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। देश की 16वीं और आजादी के इतिहास में आठवीं […]
मुख्य सचिव ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- May 26, 2026
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति […]
