देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ दूरस्थ इलाकों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के प्रयासों से प्राथमिक स्तर पर दूरगामी क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है। वे पौड़ी जिले के पैठाणी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, चौंरा पैठाणी के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद चाकीसैंण में में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 33 के०वी० सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैंण की मरम्मत कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत भी की।
Related Posts
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का किया पाठ
- Ganesh Tariyal
- January 22, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस […]
सीएम धामी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में लगभग 19385 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए
- Ganesh Tariyal
- October 4, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर विभिन्न […]
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू के ग्राउंडिंग की की समीक्षा
- Ganesh Tariyal
- December 19, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू के ग्राउंडिंग की […]
