रुद्रप्रयाग। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सिक्स ग्रेनेडियर्स के सहयोग से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि विजय दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है इसका इतिहास सभी को जानना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल यूएस रावत ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि इस युद्ध में रुद्रप्रयाग जनपद के तीन जवान शहीद हुए थे। जबकि एक सैनिक घायल हो गए थे। समारोह में मौजूद वर्ष 1971 के युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिक राईफल मैन दयाल सिंह व शहीद राईफल मैन गजपाल सिंह के भतीजे सोवन को डीएम व सैन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, विजय दिवस पर स्कूली छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयस्का चैहान, दूसरे स्थान पर आकांक्षा बुटोला एवं तीसरे स्थान पर प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।
Related Posts
जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की सुनी फरियाद, 44 शिकायतें दर्ज
- Ganesh Tariyal
- September 9, 2024
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज शिकायत /अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगांे की फरियाद सुनी। कार्यक्रम में […]
राज्य की जनता कुछ ज्वलंत सवालों के जवाब चाहती है प्रधानमंत्री सेः कांग्रेस
- Ganesh Tariyal
- March 31, 2024
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड के चुनावी भ्रमण पर आ रहे हैं। देव भूमि उत्तराखण्ड की सदैव अतिथि देवो भव’’ की […]
पतंजलि वेलनेस सेंटर में बाबा रामदेव ने किया एक्सिस बैंक के एटीएम का उद्घाटन
- Ganesh Tariyal
- July 10, 2025
- 0
हरिद्वार। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) […]
