रुद्रप्रयाग। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सिक्स ग्रेनेडियर्स के सहयोग से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि विजय दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है इसका इतिहास सभी को जानना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल यूएस रावत ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि इस युद्ध में रुद्रप्रयाग जनपद के तीन जवान शहीद हुए थे। जबकि एक सैनिक घायल हो गए थे। समारोह में मौजूद वर्ष 1971 के युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिक राईफल मैन दयाल सिंह व शहीद राईफल मैन गजपाल सिंह के भतीजे सोवन को डीएम व सैन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, विजय दिवस पर स्कूली छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयस्का चैहान, दूसरे स्थान पर आकांक्षा बुटोला एवं तीसरे स्थान पर प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।
Related Posts
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
- Ganesh Tariyal
- June 23, 2024
- 0
देहरादून। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व नव्य भारत फाउंडेशन एवं स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजीकल थेरेपी की ओर से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप (मेडिकल,दंत चिकित्सा एवं […]
5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट व सात विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
- Ganesh Tariyal
- August 23, 2024
- 0
देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष की गैरमौजूदगी में 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट, सात विधेयक पारित किए। वहीं, दो […]
सदस्यों ने गिनाई समस्याएं
- Tulsi Ram
- January 27, 2024
- 0
नई टिहरी। आज भिलंगना में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सदस्यों ने अपने, अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन पटल पर रखा।जिलाधिकारी ने […]
