रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में हो रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने कृषि, रेशम, लघु सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, पंचायतीराज, चाय विकास बोर्ड, पशुपालन, सिंचाई आदि विभागों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मनरेगा अंश एवं विभागीय अंश के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता के साथ करें। जिससे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। सीडीओ ने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि मनरेगा में जिन जाॅब कार्ड धारकों के आधार कार्ड फीडिंग का कार्य पूरा नहीं है, उसकी मैपिंग कर आधार कार्ड फीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने सोशल ऑडिट मामलों में पूरी गंभीरता से काम करने को कहा।
Related Posts
सुद्धोवाला जेल से संचालित हो रहे संगठित अपराध का पर्दाफाश
- Ganesh Tariyal
- May 17, 2025
- 0
देहरादून। जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिजॉर्ट के संचालक नितिन देव की […]
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व
- Ganesh Tariyal
- September 11, 2024
- 0
देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु […]
तेज आंधी तूफान में एक बार फिर अलकनंदा पर बना पुल टूटा
- Ganesh Tariyal
- April 10, 2025
- 0
देहरादून। हेमकुंड साहिब में एक बाधा बार-बार खड़ी हो रही है। वो है गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर बना पुल। इस पुल की मदद से […]
