रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में हो रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने कृषि, रेशम, लघु सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, पंचायतीराज, चाय विकास बोर्ड, पशुपालन, सिंचाई आदि विभागों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मनरेगा अंश एवं विभागीय अंश के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता के साथ करें। जिससे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। सीडीओ ने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि मनरेगा में जिन जाॅब कार्ड धारकों के आधार कार्ड फीडिंग का कार्य पूरा नहीं है, उसकी मैपिंग कर आधार कार्ड फीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने सोशल ऑडिट मामलों में पूरी गंभीरता से काम करने को कहा।
Related Posts
होटल-ढाबों की चेकिंग करने हरिद्वार जा रहे यशवीर महाराज को पुलिस ने रास्ते में ही रोका
- Ganesh Tariyal
- July 4, 2025
- 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल-ढाबों की जांच को जा रहे स्वामी यशवीर महाराज को पुलिस ने बीच […]
तिनगढ़ गांव एवं बूढ़ाकेदार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुनी पीडितो की समस्या
- Ganesh Tariyal
- July 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार का आपदाग्रस्त तिनगढ गॉव एवं बूढाकेदार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण […]
राज्यसभा सांसद ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- January 27, 2024
- 0
देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक […]
