रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में हो रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने कृषि, रेशम, लघु सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, पंचायतीराज, चाय विकास बोर्ड, पशुपालन, सिंचाई आदि विभागों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मनरेगा अंश एवं विभागीय अंश के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता के साथ करें। जिससे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। सीडीओ ने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि मनरेगा में जिन जाॅब कार्ड धारकों के आधार कार्ड फीडिंग का कार्य पूरा नहीं है, उसकी मैपिंग कर आधार कार्ड फीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने सोशल ऑडिट मामलों में पूरी गंभीरता से काम करने को कहा।
Related Posts
भावी पीढ़ी को नशे से बचने के लिए कांग्रेस निभाएगी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी
- Ganesh Tariyal
- February 4, 2024
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस से नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ करने वाली कांग्रेस ने आज बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सभा करके संपूर्ण […]
जिले के सरकारी विद्यालय सहित कस्तूरबा गांधी बोर्डिंग विद्यालय त्यूनी, कोराबा, कालसी बने सुविधायुक्त
- Ganesh Tariyal
- November 11, 2025
- 0
देहरादून। प्रोजेक्ट उत्कर्ष अन्तर्गत देहरादून जिले के सरकारी स्कूल अब सुविधा सम्पन्न हो गए हैं। जिलाधिकारी स्वंय इन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री […]
श्रीराम के भजनों पर थिरके सांसद रमेश पोखरियाल निशंक
- Ganesh Tariyal
- January 22, 2024
- 0
हरिद्वार। आखिरकार रामलला अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। आज पूरा देश राम भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। चाहे अयोध्या हो या देश […]
