रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में हो रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने कृषि, रेशम, लघु सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, पंचायतीराज, चाय विकास बोर्ड, पशुपालन, सिंचाई आदि विभागों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मनरेगा अंश एवं विभागीय अंश के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता के साथ करें। जिससे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। सीडीओ ने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि मनरेगा में जिन जाॅब कार्ड धारकों के आधार कार्ड फीडिंग का कार्य पूरा नहीं है, उसकी मैपिंग कर आधार कार्ड फीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने सोशल ऑडिट मामलों में पूरी गंभीरता से काम करने को कहा।
Related Posts
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
- Ganesh Tariyal
- August 9, 2026
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित […]
196 आवश्यक सेवाओं के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया मतदान
- Ganesh Tariyal
- April 15, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। डॉक मतपत्र के माध्यम से जनपद देहरादून […]
ईसीएचएस और एम्स ऋषिकेश के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
- Ganesh Tariyal
- March 9, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ईसीएचएस […]
