कोटद्वार। गुरुवार को जम्मू के राजौरी-पुंछ इलाके में हुए आतंकी हमले में कोटद्वार के शिवपुर निवासी जवान गौतम कुमार (28) ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। गौतम बीते शनिवार को ही छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौटे थे। गौतम कुमार अविवाहित थे और 11 मार्च 2024 को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे यूनिट से फोन आया कि गौतम आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये हैं। उनके शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफल मैन गौतम कुमार साल 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्ल्ड रेजीमेंट में तैनात थे। शहीद के बड़े भाई ने बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थी।
Related Posts
डीएम ने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में प्लानिंग बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- December 16, 2023
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून शहर को सुन्दर, स्वच्छ, सुगम आवागमन बनाने हेतु जिलाधिकारी को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने […]
सपा कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत
- Ganesh Tariyal
- November 22, 2024
- 0
देहरादून। जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे पर पहंुचने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस […]
गड्ढामुक्त सड़कों की जिला मुख्यालय में खुल रही पोल
- Ganesh Tariyal
- November 24, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में लोक निर्माण विभाग के गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल खुल रही है। जिला मुख्यालय के नये बस अडडे से होकर […]
