कोटद्वार। गुरुवार को जम्मू के राजौरी-पुंछ इलाके में हुए आतंकी हमले में कोटद्वार के शिवपुर निवासी जवान गौतम कुमार (28) ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। गौतम बीते शनिवार को ही छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौटे थे। गौतम कुमार अविवाहित थे और 11 मार्च 2024 को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे यूनिट से फोन आया कि गौतम आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये हैं। उनके शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफल मैन गौतम कुमार साल 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्ल्ड रेजीमेंट में तैनात थे। शहीद के बड़े भाई ने बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थी।
Related Posts
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर किया जबरदस्त प्रहार
- Ganesh Tariyal
- August 23, 2025
- 0
देहरादून। जिस तरह अंकिता भंडारी बलात्कार व हत्याकांड में भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस व सरकारी मशीनरी ने मृतक पीड़िता अंकिता ने जिस वीआईपी […]
लक्सर में बच्चों पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- October 23, 2025
- 0
एसिड बेचने वाला दुकानदार फरार हरिद्वार। जिले के लक्सर तहसील क भिक्कमपुर गांव में दीपावली की रात पटाखे फोड़ रहे बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने […]
राजभवन में आयोजित हुआ वीर बाल दिवस कार्यक्रम
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कहा आज वीर साहिबजादों के त्याग, बलिदान, साहस को याद […]
