कोटद्वार। गुरुवार को जम्मू के राजौरी-पुंछ इलाके में हुए आतंकी हमले में कोटद्वार के शिवपुर निवासी जवान गौतम कुमार (28) ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। गौतम बीते शनिवार को ही छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौटे थे। गौतम कुमार अविवाहित थे और 11 मार्च 2024 को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे यूनिट से फोन आया कि गौतम आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये हैं। उनके शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफल मैन गौतम कुमार साल 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्ल्ड रेजीमेंट में तैनात थे। शहीद के बड़े भाई ने बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थी।
Related Posts
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दिया इस्तीफा
- Ganesh Tariyal
- March 24, 2024
- 0
देहरादून। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। प्रत्याशी घोषित होने के […]
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का है हमारा संकल्पः सीएम
- Ganesh Tariyal
- September 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को खटीमा मुख्य चैराहे पर वाल्मीकि समाज एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया […]
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रूपये सालाना प्रीमियम के साथ 18 से 70 साल के लोगों को किया जायेगा कवर
- Ganesh Tariyal
- October 21, 2024
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित जनपद स्तरीय परामर्श समिति (डीएलसीसी) की […]
