जनमंच टुडे। देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में हरिद्वार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 वर्ग में देहरादून ने अंतिम चार में जगह बनाई। परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-17 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 47-17 से हराया।। दूसरे मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी को 47-20 से पराजित किया। तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 52-30 से शिकस्त दी। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने बागेश्वर को 34-17 से हराया।अंडर-19 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 49-38 से हराया। दूसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 22-16 से हराया। तीसरे मैच में पौड़ी ने चंपावत को 43-35 से पराजित किया। चौथे मैच में चमोली ने बागेश्वर को 35-2 से एकतरफा हराया। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने टिहरी को 68-39 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहायक निदेशक खेल राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।
Related Posts
पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन
- Ganesh Tariyal
- June 23, 2026
- 0
देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न […]
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत रियल एस्टेट सेक्टोरल सत्र का किया आयोजन
- Ganesh Tariyal
- December 8, 2023
- 0
देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत रियल एस्टेट सेक्टोरल सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी किये गए। इस […]
बलूनी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण
- Ganesh Tariyal
- August 4, 2024
- 0
देहरादून। गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने आज केदार घाटी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे […]
