जनमंच टुडे। देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में हरिद्वार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 वर्ग में देहरादून ने अंतिम चार में जगह बनाई। परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-17 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 47-17 से हराया।। दूसरे मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी को 47-20 से पराजित किया। तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 52-30 से शिकस्त दी। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने बागेश्वर को 34-17 से हराया।अंडर-19 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 49-38 से हराया। दूसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 22-16 से हराया। तीसरे मैच में पौड़ी ने चंपावत को 43-35 से पराजित किया। चौथे मैच में चमोली ने बागेश्वर को 35-2 से एकतरफा हराया। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने टिहरी को 68-39 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहायक निदेशक खेल राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।
Related Posts
सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति: राज्यपाल
- Ganesh Tariyal
- May 10, 2025
- 0
देहरादून । वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल […]
स्वास्थ्य विभाग में दूसरे दिन 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम
- Ganesh Tariyal
- June 12, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग […]
वर्चुुअली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भविष्य की रणनीति पर की चर्चा
- Ganesh Tariyal
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आज वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा ने महत्त्वपूर्ण […]
