पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गत रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत देर रात को बोलेरो uk 05 ta/ 3021 तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वाहन गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास पहुँचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। रात होने के चलते किसी को घटना का पता नही चल पाया और दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी, पांगला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में मरने वालों की पहचान वाहन चालक प्रेमदत्त और पुष्कर शाही के रूप में कई गई।
Related Posts

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार संग किया मतदान
- Ganesh Tariyal
- April 19, 2024
- 0
पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मतदान करने की […]

कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी: CM
- Ganesh Tariyal
- June 17, 2024
- 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा […]

स्पीकर ऋतू खण्डूडी भूषण ने माँ उफरांई देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
- Ganesh Tariyal
- December 9, 2024
- 0
चमोली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने जनपद चमोली के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल नौटी स्थित माँ उफरांई देवी मंदिर में आयोजित प्रतिष्ठित मौडिवी […]