पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गत रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत देर रात को बोलेरो uk 05 ta/ 3021 तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वाहन गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास पहुँचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। रात होने के चलते किसी को घटना का पता नही चल पाया और दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी, पांगला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में मरने वालों की पहचान वाहन चालक प्रेमदत्त और पुष्कर शाही के रूप में कई गई।
Related Posts
दून के युवा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी पृथ्वी सम्राट सेनगुप्ता ने आईपीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
- Ganesh Tariyal
- November 21, 2024
- 0
देहरादून। देहरादून के पावरलिफ्टिंग स्टार पृथ्वी सम्राट सेनगुप्ता ने हाल ही में आइसलैंड में आयोजित आईपीएफ वर्ल्ड ओपन पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर […]
नेतृत्व और प्रबंधन कौशल विकसित के लिए 25 अधिकारियों को किया प्रशिक्षित
- Ganesh Tariyal
- February 23, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर (आईआईएम काशीपुर) ने अपने प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) ष्प्रेरणाष् के तहत पिछले चार महीनों में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के 25 से […]
पुलिस टीम को सम्मानित किया
- Ganesh Tariyal
- March 16, 2025
- 0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में बीते दिनों राजपुर (देहरादून) में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करने वाली […]
