हरिद्वार। रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक से लाखों की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने तहरीर दी। विधायक ने बताया कि उन्हें मूक-बधिर विद्यालय के लिए चार बीघा जमीन की जरूरत थी। परिचित आदर्श बंधु उर्फ आदर्श यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ओलिवे काउंटी वसुंधरा जिला गाजियाबाद ने शेरपुर के पास चार बीघा जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर उनको खरीदने का सौदा दो करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि परिचित ने इस जमीन को अभव सिंह की बताई। मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनकर परिचित ने मुलाकात कराई थी। टोकन मनी के लिए पचास लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए गए तो वहां पर जमीन का असली मालिक मिला। तब जाकर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आया था। पूर्व विधायक के मुताबिक मई महीने में जमीन की जरूरी लिखा पढ़ी के लिए रकम दी गई थी। धोखाधड़ी का विरोध करने पर परिचित ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर खाते में रकम जमा करने की बात कही थी। बढ़ते विरोध और दबाव में तीन अगस्त को परिचित ने खाते में पचास हजार रुपये भी जमा कराए थे। लेकिन बाकी रकम आज तक वापस नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- May 7, 2025
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में बुधवार को करियर काउंसलिंग सभागार नई टिहरी यूसीसी के तहत सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम […]
हरिद्वार सेमीफाइनल में पहुंचा
- Tulsi Ram
- December 25, 2023
- 0
जनमंच टुडे। देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में हरिद्वार ने सेमीफाइनल […]
डीएम हरिद्वार ने भगवानपुर तहसील में सुनी जनसमस्याएं
- Ganesh Tariyal
- November 19, 2024
- 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 77 प्रकरण […]
