देहरादून। इन दिनों इन्फ्लुएंजा का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दून में स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण वाले इस रोग के संदिग्ध मरीज बढ़ रहे हैं। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में सीजनल इन्फ्लुएंजा के सात संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इन सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा ए की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा दून अस्पताल में फ्लू से बचाव के लिए इलाज की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सोमवार से अस्पताल में फ्लू ओपीडी चलाई जाएगी। इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद मरीजों की एच1एन1 जांच की जा रही है। कुछ मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ रही है। हालांकि विभाग की ओर से एच1एन1 की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है। मरीजों को इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज के तौर पर बताया जा रहा है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज मिल रहे हैं। संदिग्ध लगने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में इस समय सात मरीज संदिग्न्के तौर पर भर्ती हैं। इन मरीजों की जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।
Related Posts
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव
- Ganesh Tariyal
- April 24, 2024
- 0
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव […]
राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
- Ganesh Tariyal
- March 26, 2024
- 0
देहरादून। राजभवन में होली के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और […]
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक की कार्रवाई, पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित
- Ganesh Tariyal
- September 16, 2024
- 0
हरिद्वार। अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने मामले में कार्रवाई की। […]
