देहरादून। इन दिनों इन्फ्लुएंजा का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दून में स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण वाले इस रोग के संदिग्ध मरीज बढ़ रहे हैं। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में सीजनल इन्फ्लुएंजा के सात संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इन सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा ए की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा दून अस्पताल में फ्लू से बचाव के लिए इलाज की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सोमवार से अस्पताल में फ्लू ओपीडी चलाई जाएगी। इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद मरीजों की एच1एन1 जांच की जा रही है। कुछ मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ रही है। हालांकि विभाग की ओर से एच1एन1 की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है। मरीजों को इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज के तौर पर बताया जा रहा है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज मिल रहे हैं। संदिग्ध लगने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में इस समय सात मरीज संदिग्न्के तौर पर भर्ती हैं। इन मरीजों की जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।
Related Posts
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डोईवाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- April 14, 2024
- 0
डोईवाला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के अंतर्गत पड़ने वाले […]
राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगेः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- December 9, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं। […]
नहाते समय नदी में डूबे भाई-बहन, मौत
- Ganesh Tariyal
- March 23, 2024
- 0
किच्छा। अपनी दादी के साथ गौला नदी के समीप घास काटने आए दो बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी […]
