देहरादून। इन दिनों इन्फ्लुएंजा का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दून में स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण वाले इस रोग के संदिग्ध मरीज बढ़ रहे हैं। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में सीजनल इन्फ्लुएंजा के सात संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इन सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा ए की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा दून अस्पताल में फ्लू से बचाव के लिए इलाज की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सोमवार से अस्पताल में फ्लू ओपीडी चलाई जाएगी। इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद मरीजों की एच1एन1 जांच की जा रही है। कुछ मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ रही है। हालांकि विभाग की ओर से एच1एन1 की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है। मरीजों को इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने के बाद सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज के तौर पर बताया जा रहा है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज मिल रहे हैं। संदिग्ध लगने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में इस समय सात मरीज संदिग्न्के तौर पर भर्ती हैं। इन मरीजों की जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।
Related Posts
राष्ट्रीय खेल के लिए वॉलंटियर ऑनलाइन प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया शुरू
- Ganesh Tariyal
- January 4, 2025
- 0
देहरादून। दस मिनट में 16 सवाल। राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को कडे़ इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। […]
सीएम ने महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में दी आहूति
- Ganesh Tariyal
- March 14, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी तथा […]
मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
- Ganesh Tariyal
- July 6, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाईल सांइस लैब […]
