देहरादून । प्रदेश में लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक प्रदेश में दो लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं रविवार को 72 वर्ष की महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल है। मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैऔर वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमित एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है ।स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
अवैध हथियारों के सौदागर से पुलिस की मुुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
- Ganesh Tariyal
- July 17, 2024
- 0
रुड़की। हरिद्वार के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोनाली पुल शेरपुर गांव के जंगल में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ […]
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
- Ganesh Tariyal
- May 7, 2025
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में बुधवार को करियर काउंसलिंग सभागार नई टिहरी यूसीसी के तहत सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम […]
कंट्रोल रूम पहुंचकर डीएम ने बारिश से उपजे हालातों की ली जानकारी
- Ganesh Tariyal
- August 11, 2025
- 0
देहरादून। जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रातःकाल में ही शहर भ्रमण कर जलभराव […]
