देहरादून । प्रदेश में लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक प्रदेश में दो लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं रविवार को 72 वर्ष की महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल है। मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैऔर वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमित एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है ।स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा, भागीरथी में बही महिला और युवती
- Ganesh Tariyal
- August 12, 2024
- 0
उत्तरकाशी। सीमांत उत्तरकाशी जिले में दो बड़े हादसे हो गए। जहां सुबह एक मैक्स वाहन के ऊपर बोल्डर आने से जहां दो लोग घायल और […]
जिलाधिकारी ने हरेला पर्व पर लिया हरियाली का संकल्प, किया वृक्षारोपण
- Ganesh Tariyal
- July 16, 2026
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण […]
साले ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर की जीजा की हत्या
- Ganesh Tariyal
- October 30, 2024
- 0
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडीघाट माजरा की खत्ता बस्ती में देर रात एक युवक ने मामूली विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अपने जीजा […]
