देहरादून । प्रदेश में लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक प्रदेश में दो लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं रविवार को 72 वर्ष की महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल है। मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैऔर वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमित एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है ।स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का किया विमोचन
- Ganesh Tariyal
- September 9, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। […]
गोदियाल की रैली में उमड़ी जबरदस्त भीड़, भाजपा की उड़ी नींद
- Ganesh Tariyal
- April 5, 2024
- 0
स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे गोदियाल को प्रचार के दौरान मिल रहा जबरदस्त जन समर्थनदुर्गम गांवों में भी गोदियाल को लेकर आम लोगों में […]
गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों को खतरा
- Ganesh Tariyal
- August 18, 2025
- 0
गौचर। चमोली जिले के गौचर नगर पालिका क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले में रविवार की रात्रि को हुई भारी बारिश से भू-स्खलन के कारण आवासीय भवनों […]
