देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 3 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 8 विजेताओं को 2 हजार रूपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। राज्य स्तर पर निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 10 जनवरी को शाम 4 बजे तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
Related Posts

केन्द्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को उद्योगपतियों को बेचाः सुरेंद्र राजपूत
- Ganesh Tariyal
- August 23, 2024
- 0
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेच दिया है। देश के तीन चार उद्योगपति […]

पुलिस को देख प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे युवक ने तालाब में लगाई छलांग, मौत
- Ganesh Tariyal
- August 25, 2024
- 0
हरिद्वार। रविवार की सुबह रुड़की में प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने बचने के […]

बारिश और बर्फबारी न होने से जैव विविधता प्रभावित, 26 जड़ी बूटियों पर खतरा
- Ganesh Tariyal
- January 28, 2024
- 0
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में इस वर्ष सर्दियों में अभी तक पहाड़ी इलाकों में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे दिन के समय अन्य […]