नई दिल्ली। देश भर में ट्रक चालकों की हडताल सरकार के इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है कि नया कानून लागू करने से पहले उनके साथ चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ नई दिल्ली में एक बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। वहीं प्रदेशभर में हिट एंड रन माले को लेकर चल रही चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद यातायात पटरी पर लौट आई है। देहरादून में सुबह से ही सवारी वाहन सड़कों पर चलने लग। वहीं पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की कतारे भी कम हो गई।
Related Posts
खेत की मेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल
- Ganesh Tariyal
- September 24, 2024
- 0
रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत […]
मुख्यमंत्री ने सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
- Ganesh Tariyal
- August 18, 2024
- 0
देहरादून। रक्षाबंधन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुमंगलम बैंकट हॉल बनबसा में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में […]
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
- Ganesh Tariyal
- October 14, 2026
- 0
देहरादून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के […]
